एसपीयू (पीजी) महाविद्यालय में मची डांडिया की धूम

एसपीयू जैन शिक्षण संघ द्वारा संचालित स्थानीय एसपीयू (पीजी) महाविद्यालय में सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में गुरुवार को गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रंग बिरंगे आकर्षक परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने गरबा के लोक गीतों पर गरबा खेला।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ हिमांशु मेहता ने गरबा की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए एक अनूठा अनुभव है। उपाचार्य डॉ गौतम शर्मा ने बताया कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम तनाव प्रबंधन में अत्यंत सहायक होते हैं। कार्यक्रम के प्रभारी एवं संयोजक दलपत सिंह ने बताया कि बेस्ट डांसर (मेल) में प्रथम स्थान मयंक मालवीय एवं द्वितीय स्थान आर्यन सोलंकी ने प्राप्त किया। बेस्ट डांसर (फीमेल) में प्रथम स्थान रवीना गहलोत एवं द्वितीय स्थान मैविश ने प्राप्त किया। बेस्ट कॉस्टयूम (मेल) में प्रथम स्थान राजवीर सिंह एवं द्वितीय स्थान गुरमेल ने प्राप्त किया। बेस्ट कॉस्ट्यूम (फीमेल) में प्रथम स्थान पायल भटनागर एवं द्वितीय स्थान झील जैन ने प्राप्त किया। इसी के साथ महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा व्यक्तिगत रूप से ओवरऑल बेस्ट परफॉर्मर हेतु प्रकाश सुथार एवं जयश्री मारु प्रत्येक को नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। निर्णायकों की भूमिका श्रीमती पूनम गोयल एवं श्रीमती संगीता राजपुरोहित द्वारा निभाई गई। कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन दीपक गुप्ता द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक परिषद के सदस्य माधवी श्रीमाली, नीलम वैष्णव एवं अपेक्षिता आशियां का सहयोग रहा।

Edit