Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u609302395/domains/spucollegefalna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

NSS

राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थी अपनी शिक्षा के साथ-साथ समाजसेवा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व का विकास करें और राष्ट्रभक्त एवं योग्य नागरिक बनें।

एन.एस.एस. के साथ जुड़कर विद्यार्थी राष्ट्रीय एकता, एड्स, साक्षरता, पर्यावरण संरक्षण, महिला विकास एवं उत्थान तथा बंजर भूमि विकास, राष्ट्र/प्रदेश के द्वारा संचालित विकास कार्यक्रम आदि कई महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जागरूक हो सकते हैं तथा इस प्रकार समाज में एक अनुक्रियाशील नागरिक बन सकते हैं।

एन.एस.एस. में विद्यार्थियों को नियमित गतिविधियों के अन्तर्गत दो वर्ष में 240 घण्टे अपनी रूचि के क्षेत्र में कार्य करना होता है। नियमित गतिविधियों में विद्यार्थियों के लिये विभिन्न विषयों पर पुर्नविन्यास, वाद-विवाद, आशुभाषण, क्वि़ज, जागरूकता आदि कार्यक्रम कॉलेज/बस्ती में आयोजित किये जाते हैं तथा सात दिवसीय विशेष शिविर में भाग लेना होता है। उत्कृष्ट कोटि का कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाता है।

हमारे कॉलेज में राज्य सरकार द्वारा एन.एस.एस. की एक ईकाई स्वीकृत है, जिनमें प्रत्येक वर्ष 100 छात्र/छात्रायें पंजीकृत किये जाते हैं। एन.एस.एस. गतिविधियों में भाग लेने के लिये कोई पंजीकरण शुल्क देय नहीं है परन्तु प्रत्येक इच्छुक छात्र/छात्रा को एक आवेदन-पत्र भरना आवश्यक है। इस संबंध में

राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मगन लाल जी से सम्पर्क किया जा सकता है।