
एसपीयू जैन शिक्षण संघ द्वारा संचालित स्थानीय एसपीयू महाविद्यालय में संविधान दिवस के उपलक्ष में एनसीसी, एनएसएस एवं रोवर क्रू के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के नियमित विद्यार्थीयों के लिए संविधान के बारे में जानकारी प्रदान करने हेतु एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ हिमांशु मेहता ने कहा कि संविधान नियमों और कानूनों का एक समूह है जो किसी देश के संचालन और नियंत्रण को विनियमित करता है।महाविद्यालय उप प्राचार्य डॉ गौतम शर्मा ने कहा कि संविधान दिवस लोकतांत्रिक आदर्शों को मजबूत करता है, सक्रिय नागरिक भागीदारी और जिम्मेदारी को प्रोत्साहित करता है। वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ ललित परमार ने कहा कि इस संविधान ने भारतीय इतिहास में एक नई युग की शुरुआत की है जोकि नागरिकों को संवैधानिक मूल्यों, कर्तव्यों एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करता है। इस अवसर पर संदीप सिंह एवं हेमराज, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन बाली द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया गया कि संविधान दिवस मनाने के पीछे उद्देश्य संविधान निर्माण के मुख्य वास्तुकार डॉ भीमराव अंबेडकर को सम्मानित करना है | एनएसएस प्रभारी डॉ मगन सोलंकी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि संविधान भारत के लोकतांत्रिक ढांचे की आधारशिला भी है, इसलिए इसे हमे समाज के लोगों में ज्यादा से ज्यादा प्रसारित करना चाहिए|
