टाइपिंग स्किल टेस्ट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

एसपीयू जैन शिक्षण संघ द्वारा संचालित स्थानीय एसपीयू पीजी कॉलेज में कंप्यूटर विज्ञान संकाय के तत्वावधान में बीसीए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों हेतु टाइपिंग स्किल टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ हिमांशु मेहता ने प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है, अगर आपको अच्छी टाइपिंग स्पीड चाहिए, तो अभ्यास ही एकमात्र उपाय है। कंप्यूटर विज्ञान के वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ युधिष्ठिर शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में कंप्यूटर टाइपिंग स्किल को बढ़ावा देना है क्योंकि भविष्य में किसी भी नौकरी के लिए आवेदन करने हेतु टाइपिंग स्पीड का अच्छा होना बेहद जरूरी है। वरिष्ठ संकाय सदस्य मोहम्मद यामीन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान पर नील राजपुरोहित, द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से सुमित एवं सुहान और तृतीय स्थान पर भी संयुक्त रूप से करण कुमावत एवं राजवीर सिंह राजपुरोहित रहे। इस प्रतियोगिता में स्कोरर की भूमिका विनीश अरोड़ा द्वारा निभाई गई। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता संयोजक डॉ ऋषि माथुर ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर संकाय सदस्य जितेंद्र सिद्धावत का भी पूर्ण सहयोग रहा।

Edit